Brief By Newsbrief / 7:00 PM on 23 Mar 2026
धनबाद समाहरणालय परिसर में डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और डीडीसी सन्नी राज ने मिलकर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर टॉर्च रैली को रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और इसके खतरों के प्रति जागरूक करेगी।
इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रा, अन्य अधिकारी और सेविकाओं ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि यह अभियान केवल जिला या प्रखंड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक गांव और पंचायत तक इसे पहुंचाया जाएगा। उनका उद्देश्य है कि लोगों को न केवल जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें नैतिकता और कानून से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी मिले, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आए।
डीसी ने युवाओं और जिलेवासियों से अपील की कि वे 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर आयोजित वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।