Back

हजारीबाग जमीन घोटाला: आईएएस विनय चौबे की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में 25 मार्च को सुनवाई

Brief By Newsbrief / 1:41 PM on 20 Mar 2026


हजारीबाग में उपायुक्त रहते हुए सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े बहुचर्चित मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे और सेवानिवृत्त अधिकारी विनोद चंद्र झा की जमानत याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 25 मार्च को सुनवाई करेगा।

इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ कर रही है, जिसमें न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां शामिल हैं। पिछली सुनवाई में अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, जिसके बाद सरकार ने अपना पक्ष दाखिल कर दिया है। अब अगली सुनवाई में बचाव पक्ष अपनी दलीलें पेश करेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने 6 जनवरी को विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

यह मामला अगस्त 2025 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), झारखंड द्वारा कांड संख्या 9/2025 के तहत दर्ज किया गया था। जांच के बाद एजेंसी ने आरोपपत्र भी दाखिल कर दिया है।

अब इस मामले पर सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं, जहां जमानत को लेकर महत्वपूर्ण फैसला आ सकता है।

Read more on Newsbrief