Back

चतरा में एसएसबी जवान ने खुद को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम

Brief By Newsbrief / 11:10 AM on 18 Mar 2026


चतरा: जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 35वीं बटालियन में तैनात जवान प्रह्लाद सिंह, जो देवघर जिले के निवासी थे, ने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है।

साथ ही, मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Read more on Newsbrief