Brief By Newsbrief / 11:49 PM on 27 Feb 2026
धनबाद : नगर निगम के मेयर पद के लिए चल रही मतगणना में दूसरे राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए 28,377 वोट हासिल कर सबसे आगे स्थान बरकरार रखा है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र शेखर अग्रवाल को 18,433 वोट मिले, जबकि संजीव कुमार 15,789 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
शमशेर आलम अंसारी को 10,246 वोट प्राप्त हुए। वहीं इंदु देवी (4,096) और प्रकाश कुमार (4,195) भी दौड़ में बने हुए हैं। अन्य प्रत्याशी हजार से कम या उसके आसपास वोट पाकर पीछे चल रहे हैं।
दूसरे राउंड में कुल 1,07,727 मतों की गिनती की गई, जिनमें 7,826 वोट रिजेक्ट घोषित हुए। परिणामों से स्पष्ट है कि मुकाबला रोचक बना हुआ है, लेकिन फिलहाल संजीव सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।