Brief By Newsbrief / 5:29 PM on 23 Feb 2026
रांची: बोकारो जिले के चास में नगर निकाय चुनाव के दौरान सुबह 7 बजे से चल रहे मतदान के बीच बूथ संख्या 32 पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पार्षद पति रमाशंकर सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ विवाद में उलझ गए। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
इस झड़प में SDPO प्रवीण सिंह घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका ईलाज चल रहा है। उनके नाक में चोट आई है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद पुलिस ने पार्षद पति रमाशंकर सिंह को हिरासत में लेकर चास थाना में रखा।
पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान पर सवाल उठाए हैं।