Back

साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए तृतीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न, उपायुक्त ने दी सख्त हिदायत

Brief By Newsbrief / 4:39 PM on 21 Feb 2026


साहिबगंज : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर साहिबगंज में तृतीय रैंडमाइजेशन शनिवार को एनआईसी कार्यालय में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती और सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में यह प्रक्रिया सम्पन्न की गई। कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के माध्यम से निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों का तीसरे चरण का यादृच्छिकीकरण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया गया।

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि रैंडमाइजेशन चुनाव की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे किसी भी प्रकार के पक्षपात की संभावना समाप्त होती है और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता मजबूत होती है। इस तृतीय रैंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दलों का अंतिम गठन कर उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों पर नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए चुनाव से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न किए जाएं। उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कु सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद थे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

 

Read more on Newsbrief