Back

आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, कुछ जिलों में चार दिन तक बारिश की चेतावनी

Brief By Newsbrief / 8:33 AM on 21 Feb 2026


रांची:झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। 21 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी तक झारखंड के रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

राज्य में इन दिनों सुबह-शाम ठंड, दोपहर में तेज धूप और कुछ इलाकों में कुहासा देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है।

जिलावार तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम 27 और न्यूनतम 16 डिग्री, जमशेदपुर में 31 और 18 डिग्री, धनबाद में 31 और 18 डिग्री, डाल्टनगंज में 29 और 16 डिग्री, देवघर में 30 और 18 डिग्री, मेदिनीनगर में 29 और 18 डिग्री तथा मैक्लूसकीगंज में 27 और 15 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Read more on Newsbrief