Brief By Newsbrief / 12:22 PM on 19 Feb 2026
रामगढ़ :जिले में हाल ही में बच्चा चोरी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से जागरूक रहने और सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि किसी व्यक्ति पर बच्चा चोरी करने का संदेह होने पर लोग खुद कार्रवाई करने की कोशिश न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू या रामगढ़, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, या आपातकालीन सेवा डायल 112 पर सूचना दें।
पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना मिलते ही तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया और मौखिक रूप से फैल रही भ्रामक खबरें समाज में भय और अराजकता का माहौल पैदा करती हैं, जिससे निर्दोष लोग प्रभावित हो सकते हैं।
एसपी अजय कुमार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, जिम्मेदार व्यवहार करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।