Brief By Newsbrief / 12:17 PM on 19 Feb 2026
आजकल डिजिटल दुनिया में कुछ ही मिनटों में पैसा चाहिए तो लोग इंस्टेंट लोन ऐप्स का सहारा लेते हैं। ये ऐप्स तुरंत लोन खाते में ट्रांसफर करने का दावा करते हैं, लेकिन हर ऐप भरोसेमंद नहीं होता। कई फर्जी ऐप्स लोगों को चुना लगाने के लिए बनाये गए हैं, जो आपके बैंक विवरण, आधार-पैन कार्ड और मोबाइल संपर्क को एक्सेस कर सकते हैं।
सरकार ने साइबर एजेंसी को चेतावनी दी है कि विदेशी नेटवर्क से जुड़े फर्जी लोन ऐप्स Google Play Store जैसी विश्वसनीय जगहों पर भी दिखते हैं, जिससे यूजर्स इन्हें असली समझ बैठते हैं। इन ऐप्स के जरिए आपका डेटा चोरी कर ब्लैकमेलिंग की संभावना रहती है।
इसीलिए लोन लेने से पहले जांच-पड़ताल बेहद जरूरी है। पांच मिनट में लोन का आकर्षक ऑफर देखकर उत्साहित न हों। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने और व्यक्तिगत डेटा देने से पहले उसकी विश्वसनीयता, रिव्यू और लाइसेंस का अवश्य सत्यापन करें। सोच-समझकर कदम उठाने से ही साइबर ठगों के जाल से बचा जा सकता है और आपका वित्तीय सुरक्षा सुरक्षित रह सकती है।