Brief By Newsbrief / 12:49 PM on 18 Feb 2026
दुमका : जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है .नाबालिग किशोरी अपनी चाची के साथ शिवरात्रि के बाद बासुकीनाथ मेला घूमने गई थी. वहीं मेले से घर लौटने के दौरान चाची के एक परिचित विजय मुर्मू द्वारा ने इस घटना को अंजाम दिया गया.थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि वह पहले अपनी चाची के साथ हाट-बाजार गई थी. बाजार में ही चाची ने किसी व्यक्ति को फोन कर बुलाया और कुछ देर बाद विजय मुर्मू मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा. इसके बाद दोनों उसके साथ बासुकीनाथ मेला घूमने चली गईं.
पीड़िता के अनुसार, रास्ते में युवक ने बाइक बाराटांड़ की ओर मोड़ दी और घर छोड़ने का बहाना बनाकर सुनसान स्थान पर ले गया. वहां पहले से दो अज्ञात युवक मौजूद थे. आरोप है कि उसने जबरन दुष्कर्म किया और कई घंटों तक वहीं रोके रखा. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है.