Back

रांची हाई कोर्ट में रिम्स सफाई टेंडर विवाद पर सुनवाई, अगली तारीख 23 मार्च

Brief By Newsbrief / 10:26 AM on 18 Feb 2026


रांची :हाई कोर्ट में रिम्स के साफ-सफाई टेंडर से जुड़े विवाद पर अहम सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता मेसर्स अन्नपूर्णा यूटिलिटी सर्विस ने अदालत को बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से रिम्स में सफाई का कार्य कर रही थी, लेकिन हालिया टेंडर प्रक्रिया के तहत उनका अनुबंध कथित रूप से गलत तरीके से समाप्त कर दूसरी कंपनी को दे दिया गया।

कंपनी की ओर से दलील दी गई कि टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और नियमों का उल्लंघन हुआ है। वहीं प्रतिवादी कंपनी ने मामले में अपने पक्ष में दस्तावेज पेश करने के लिए अदालत से समय की मांग की।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्रतिवादी को आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति देते हुए अगली सुनवाई 23 मार्च को निर्धारित की।

यह मामला रिम्स प्रशासन की टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब सबकी निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

Read more on Newsbrief