Brief By Newsbrief / 11:24 AM on 15 Feb 2026
रांची में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद के नेता अम्बरीश सिंह ने कहा कि समाज अब भेदमुक्त हिंदू के रूप में संगठित होकर खड़ा हो रहा है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से जाति और क्षेत्र के आधार पर समाज को बांटने की कोशिशें होती रही हैं, लेकिन अब जागरूकता बढ़ी है और लोग एकता का महत्व समझ रहे हैं.सिंह ने आरोप लगाया कि हिंदू समाज में विभेद पैदा करने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने संतों और पुरोहितों के खिलाफ चल रहे कथित दुष्प्रचार पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है.उन्होंने हिंदू जनसंख्या में गिरावट को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि यह केवल सामाजिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय चिंता का मुद्दा है. रोहिंग्या घुसपैठ और मतांतरण के बाद मिलने वाले कथित दोहरे लाभ को उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया.सिंह ने समाज से आह्वान किया कि वह एकजुट रहे, जागरूक बने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करे.