Brief By Newsbrief / 1:45 PM on 14 Feb 2026
गुमला :जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत मरदा गांव स्थित महासदाशिव मंदिर में 19 और 20 फरवरी को अष्टम वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का महोत्सव विगत वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक होगा।
19 फरवरी को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद अखंड हरिकीर्तन, भंडारा, महाआरती और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 20 फरवरी को शिव बाबा का विशेष और भव्य श्रृंगार कार्यक्रम संपन्न होगा।
मंदिर समिति के अनुसार, महोत्सव में आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर स्थापना के बाद से क्षेत्र में सनातन धर्म के प्रति आस्था और सकारात्मक वातावरण का विस्तार हुआ है। महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही