Back

कोडरमा में एक ही रात दो नाबालिगों की आत्महत्या, आमने-सामने के गांवों में मचा हड़कंप

Brief By Newsbrief / 1:48 PM on 09 Feb 2026


कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही रात दो नाबालिगों ने अलग-अलग गांवों में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग सकते में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, डोमचांच थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह गांव में 17 वर्षीय साहिल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पास के ही बेहराडीह गांव में 15 वर्षीय किशोरी प्रियांशी ने भी अपने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। दोनों घटनाएं एक ही रात की बताई जा रही हैं, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं और सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो घरों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग यूडी केस दर्ज किया है।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही परिजन किसी ठोस कारण की पुष्टि कर पा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और परिजनों से पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल 

Read more on Newsbrief