Back

शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी संग पहुँचे माँ छिन्नमस्तिका के दरबार

Brief By Newsbrief / 5:18 PM on 07 Feb 2026


रामगढ़ : जिले के रजरप्पा स्थित विश्वप्रसिद्ध माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। अवसर था उनके विवाह की सालगिरह का। इस पावन मौके पर मुख्यमंत्री दंपत्ति ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने माँ छिन्नमस्तिका से झारखंड के निरंतर विकास, खुशहाली और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रबंधन से भी संक्षिप्त बातचीत की। मुख्यमंत्री के इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

 

Read more on Newsbrief