Back

बारामती विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन

Brief By Newsbrief / 10:48 AM on 28 Jan 2026


बारामती (महाराष्ट्र) से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार का निजी चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह बारामती में क्रैश हो गया, जिससे अजीत पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई है।

 

सूत्रों के अनुसार, विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसके तुरंत बाद आग लग गई, जिससे विमान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त विमान में अजीत पवार अपने सुरक्षा गार्ड और पायलटों के साथ जा रहे थे। 

अजित पवार बारामती में जिला परिषद चुनाव प्रचार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे, तब यह त्रासदी हुई। शुरुआती रिपोर्टों में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्रैश तकनीकी खराबी के कारण हुआ या लैंडिंग के दौरान किसी अन्य कारण से। राहत और बचाव टीमें मौके पर सक्रिय हैं और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है

राज्य और राष्ट्रीय राजनैतिक गलियारों में इस खबर ने शोक की लहर दौड़ा दी है। नेताओं और जनता ने अजीत पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, और घटनास्थल पर जारी राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है।

Read more on Newsbrief