Back

नगर निकाय चुनाव 2026: रांची के 909 मतदान केंद्रों पर तय होगी शहरी सरकार की तस्वीर

Brief By Newsbrief / 6:39 PM on 27 Jan 2026


रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही शहरी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों से जुड़ा विस्तृत जिलावार डेटा सार्वजनिक किया है। आयोग के अनुसार राज्य में कुल 48 नगर निकाय हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। इन सभी में कुल 1087 वार्ड बनाए गए हैं, जहां 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नगर निगमों में रांची नगर निगम सबसे बड़ा है। यहां 53 वार्ड, 909 मतदान केंद्र और 10 लाख 27 हजार 791 मतदाता हैं। वहीं धनबाद नगर निगम में 55 वार्ड, 974 मतदान केंद्र और करीब 8.98 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मेदिनीनगर, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो नगर निगमों में 35 से 36 वार्ड हैं।

नगर परिषदों में रामगढ़ सबसे बड़ा निकाय है, जहां 32 वार्ड और लगभग 97 हजार मतदाता हैं। वहीं नगर पंचायतों में 11 से 19 वार्ड बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग का यह डेटा राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति तय करने में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Read more on Newsbrief