Brief By Newsbrief / 4:55 PM on 27 Jan 2026
धनबाद : 3 फरवरी से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के दिशा-निर्देशों के आलोक में न्यू टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में डीडीसी सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, मजिस्ट्रेट और केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया और परीक्षा संचालन से जुड़ी सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिले में मैट्रिक के लिए 96 और इंटर के लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक में लगभग 29,500 और इंटर में करीब 25,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रवेश से पहले सघन जांच होगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा।
सिटी एसपी ने बताया कि निकाय चुनाव के साथ परीक्षा होने के कारण विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन पूरी तैयारी के साथ परीक्षा कराई