Brief By Newsbrief / 1:15 PM on 25 Jan 2026
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदकों की घोषणा की है। इस बार झारखंड को कुल 12 पदक प्राप्त हुए हैं, जिनमें एक राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 11 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। यह सम्मान राज्य में सुरक्षा और सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.डीएसपी सुधीर कुमार को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है. इस सूची में आईजी अनूप बिरथरे, आईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. इन अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए यह पुरस्कार मिला है.हालांकि, इस बार राज्य को कोई वीरता पदक नहीं मिला है, जो कि एक महत्वपूर्ण कमी भी मानी जा रही है. इसके बावजूद भी 12 पदकों के मिलने से झारखंड की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सेवा को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है.गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पदकों से राज्य के अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित होंगे.