Brief By Newsbrief / 1:39 PM on 24 Jan 2026
जॉब्स के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC ने नियुक्तियों में नए नियम लागू करने की घोषणा की है. कार्मिक विभाग ने तीन नियमावलियों में संशोधन कर अधिसूचना जारी की है. इसके तहत अब JSSC की नियुक्तियों में प्रारंभिक परीक्षा और निगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी।यदि किसी भर्ती पर 50 हजार से कम आवेदन आते हैं तो उम्मीदवारों को सीधे मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. लेकिन 50 हजार से अधिक आवेदन होने पर प्रारंभिक परीक्षा के बाद ही मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 120 प्रश्न होंगे और इसमें उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं।इस परीक्षा में गलत उत्तरों पर निगेटिव मार्किंग भी लागू की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को उत्तरों का चयन सावधानी से करना होगा. नए नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक परीक्षा में पास होना होगा, उसके बाद ही मुख्य परीक्षा में बैठने का अधिकार मिलेगा. कार्मिक विभाग का कहना है कि यह कदम भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए उठाया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी तैयारी को इन नए नियमों के अनुसार मजबूत करें.