Back

धनबाद में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज, हर गतिविधि पर रहेगी कड़ी नजर

Brief By Newsbrief / 5:01 PM on 22 Jan 2026


धनबाद : गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्य समारोह शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां भव्य परेड, आर्म्स प्रदर्शनी तथा राइफल क्लब का स्टॉल लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। परेड का पूर्वाभ्यास शुरू हो चुका है और 24 जनवरी को उपायुक्त आदित्य रंजन एवं एसएसपी द्वारा इसका निरीक्षण किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं समय पर ध्वजारोहण के सख्त निर्देश दिए हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन की निगरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी।

गणतंत्र दिवस की सांस्कृतिक संध्या में जिले के 22 स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कुल 17 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया है, जिनमें 12 नृत्य, 3 गायन और 2 नाट्य प्रस्तुतियां शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मॉनिटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Read more on Newsbrief