Back

गिरिडीह में एक ही रात 12 घरों में बड़ी चोरी, लाखों की संपत्ति चोरी

Brief By Newsbrief / 5:48 PM on 09 Jan 2026


गिरिडीह  : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटूंडा गांव में चोरों ने एक ही रात में 12 घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी की कुल संपत्ति करीब 40 से 45 लाख रुपये आंकी जा रही है।

बताया जा रहा है कि ज्यादातर पीड़ित अपने पास-पड़ोस या दूसरे घरों में सोने गए थे, जिससे चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद एवं डुमरी इंस्पेक्टर भी गांव पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की।

एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जिला परिषद सदस्य धनंजय गुप्ता ने भी पुलिस से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Read more on Newsbrief