Brief By Newsbrief / 1:00 PM on 09 Jan 2026
रांची में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. बीते 24 घंटे के भीतर साइबर ठगों ने पांच अलग अलग वारदातों को अंजाम देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी कर ली. चिंताजनक बात यह है कि अब साइबर अपराधी केवल आम लोगों को ही नहीं बल्कि पढ़े लिखे और समझदार लोगों को भी निशाना बना रहे हैं.पुलिस के अनुसार ठगी के कई नए तरीके सामने आए हैं.कहीं टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर लोगों से पैसे ठगे गए तो कहीं बिना ओटीपी के ही क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर ली गई.कुछ मामलों में मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी की गई.वहीं ई केवाईसी अपडेट के नाम पर भी लोगों को फंसाया गया.एक मामले में ठग ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर फर्नीचर बेचने का झांसा दिया और पैसे ऐंठ लिए.साइबर थाना पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधी बेहद शातिर तरीके से लोगों को भरोसे में लेकर ठगी कर रहे हैं.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें.ओटीपी बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें.सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है.