Brief By Newsbrief / 9:41 PM on 07 Jan 2026
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सीजीएल 2023 परीक्षा परिणाम में बड़ा संशोधन जारी किया है. 38 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, जबकि 16 अभ्यर्थियों के पद या श्रेणी में बदलाव हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1,910 चयनितों को नियुक्ति पत्र सौंप चुके हैं. शुक्रवार को रांची में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट महत्वपूर्ण बैठक होगी.