Back

बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, 38 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Brief By Newsbrief / 1:00 PM on 02 Jan 2026


पटना: बिहार में नए साल की शुरुआत भीषण ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के साथ हुई है. सर्द पछुआ हवाओं ने सुबह-शाम ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में कोहरा और कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है. राजधानी पटना में भी सुबह के समय घना कोहरा यातायात में बाधा बन रहा है.

दक्षिण बिहार में सर्द पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है. करीब 20 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. छपरा और मधुबनी में भीषण शीत दिवस की स्थिति बनी रही, जबकि भागलपुर, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में कोल्ड डे जैसे हालात रहे। कई इलाकों में दृश्यता 10 से 20 मीटर तक सिमट गई 

मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है और तापमान में और गिरावट हो सकती है. फिलहाल बिहारवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा.

Read more on Newsbrief