Brief By Newsbrief / 11:22 AM on 01 Jan 2026
झारखंड दस्तावेज नवीस संघ ने बोकारो जिले के चास स्थित अवर निबंधक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. संघ ने बोकारो उपायुक्त को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई.आरोप है कि रजिस्ट्री के लिए प्रति दस्तावेज रिश्वत मांगी जाती है और बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता. संघ ने मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.