Brief By Newsbrief / 4:49 PM on 30 Dec 2025
आसनसोल मंडल के लहाबोन–सिमुलतला रेलखंड पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए हैं. मंगलवार को रांची–गोड्डा एक्सप्रेस, दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस और गोड्डा–टाटानगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्गों से चलाई जाएंगी. रेलवे ने यात्रियों की असुविधा से बचने के लिए नया शेड्यूल जारी किया है.