Brief By Newsbrief / 3:46 PM on 30 Dec 2025
रामगढ़ : पतरातू डैम की मनोरम वादियां इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं. साफ पानी, हरियाली और पहाड़ों के बीच नौका विहार सैलानियों को खास सुकून दे रहा है. झील के आसपास दिख रहे साइबेरियन पक्षी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिससे पतरातू इस मौसम में पर्यटन का प्रमुख स्थल बन गया है.