Brief By Newsbrief / 1:43 PM on 29 Dec 2025
धनबाद के लोयाबाद में एक किशोर को फिल्म कृष के गाने "दिल ना दिया" को सुनने से इनकार करने पर बेरहमी से पीटा गया. घटना की सूचना पीड़ित की मां ने थाने में दी. पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के अभिभावकों को बुलाया और भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने की चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया.