Brief By Newsbrief / 11:31 AM on 28 Dec 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 28 से 30 दिसंबर तक रांची दौरे को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक यातायात ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, खासकर हिनू चौक से लोक भवन तक का मार्ग प्रभावित होगा। नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है.