Brief By Newsbrief / 4:40 PM on 27 Dec 2025
डकरा के रैंबो क्लब मैदान के पास शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पायल कुमारी को गोली मार दी, फिर खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गंभीर रूप से घायल पायल को रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. युवक ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.