Brief By Newsbrief / 10:25 AM on 27 Dec 2025
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से जनजातीय क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था सशक्त होगी. इससे ग्राम सभाओं और पंचायतों को उनके संवैधानिक अधिकार मिलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति और निर्णय प्रक्रिया को सम्मान देते हुए विकास को नई दिशा देगा.