Back

पत्नी के मायके में रहने से नाराज़ पति नशे में जेसीबी लेकर ससुराल पहुंचा, चारदीवारी तोड़ी

Brief By Newsbrief / 12:19 PM on 25 Dec 2025


गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में अजीबोगरीब घटना सामने आई। पत्नी के बार-बार मायके में रहने से नाराज़ पति पिंटू मंडल नशे की हालत में जेसीबी लेकर ससुराल पहुंचा और घर तोड़ने की धमकी देते हुए चारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी. भीड़ जुटते ही वह फरार हो गया. पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जांच में जुटी है.

Read more on Newsbrief