Back

रिम्स परिसर की जमीन में अवैध आवंटन पर हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Brief By Newsbrief / 9:19 AM on 24 Dec 2025


रांची:: झारखंड हाई कोर्ट ने रिम्स परिसर के भीतर जमीन के अवैध आवंटन और रजिस्ट्री के मामले को गंभीर मानते हुए कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस गड़बड़ी में शामिल सभी जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों की पहचान कर उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए. कोर्ट ने मामले में पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है.

Read more on Newsbrief