Brief By Newsbrief / 4:55 PM on 23 Dec 2025
रामगढ़ : बूढ़ाखाफ इलाके में आलोक स्टील प्लांट से फैल रहा प्रदूषण लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है धूल से खेत, जंगल और फसलें प्रभावित हो रही हैं, वहीं स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ा है. स्थानीय लोगों के वीडियो के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए उपायुक्त को तत्काल जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं.