Brief By Newsbrief / 4:19 PM on 23 Dec 2025
रांची : तुपुदाना स्थित शैली ट्रेडर्स पर छापेमारी के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है. आरोप है कि नशे में इस्तेमाल होने वाले कफ सिरप की जांच न कराने के बदले सीआईडी अधिकारियों को तीन लाख रुपये की महंगी यामाजाकी व्हिस्की गिफ्ट की गई. सौदेबाजी और वसूली के आरोपों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.