Back

हाईकोर्ट की सख्ती, आदेश की अवहेलना पर डीसीएलआर पर 25 हजार का जुर्माना

Brief By Newsbrief / 3:42 PM on 22 Dec 2025


रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने अपने आदेश का पालन नहीं करने पर डीसीएलआर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने एक साल से अधिक समय तक आदेश की अनदेखी पर कड़ी नाराजगी जताई. कोर्ट ने दोहरी जमाबंदी को पहले ही रद्द कर दिया था, बावजूद अनुपालन नहीं होने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई।.अब जुर्माना जमा नहीं करने पर 7 जनवरी को डीसीएलआर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

Read more on Newsbrief