Back

गढ़वा में एबीवीपी का 26वां प्रदेश अधिवेशन 25 दिसंबर को

Brief By Newsbrief / 10:32 PM on 20 Dec 2025


गढ़वा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 26वां झारखंड प्रदेश अधिवेशन 25 दिसंबर को गढ़वा के रामलला मंदिर क्षेत्र में आयोजित होगा. अधिवेशन के दौरान प्रदर्शनी का उद्घाटन नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे. प्रदर्शनी में संविधान के 75 वर्ष, आपातकाल के 50 वर्ष और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती से जुड़ी ऐतिहासिक व शैक्षणिक जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी

Read more on Newsbrief