Brief By Newsbrief / 7:09 PM on 20 Dec 2025
लिंक रेक में विलंब के कारण ट्रेन संख्या 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. 20 दिसंबर 2025 से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 13:45 बजे के बजाय 14:55 बजे रांची से प्रस्थान करेगी. यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय इस समय परिवर्तन का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.