Brief By Newsbrief / 11:39 PM on 19 Dec 2025
रामगढ़: थाना क्षेत्र में रामगढ़ कोर्ट के समीप शुक्रवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. रामगढ़ से बोकारो जा रहे दस चक्का ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस जांच में जुटी है.