Brief By Newsbrief / 10:26 PM on 19 Dec 2025
रांची: झारखंड में पीडीएस व्यवस्था चरमरा गई है. करीब 11 महीनों से गरीब परिवारों को चीनी, दाल और नमक नहीं मिल पा रहा है. खासकर 8.8 लाख अंत्योदय कार्डधारी परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. टेंडर फेल होने से चीनी वितरण ठप है, जबकि डीलरों का कमीशन भी महीनों से लंबित है.