Back

पलामू में घने कोहरे ने रोका जनजीवन, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

Brief By Newsbrief / 9:29 PM on 19 Dec 2025


पलामू जिले में शुक्रवार को घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया. सुबह से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही. दोपहर तक कोहरे का असर बना रहा, सड़क पर वाहन धीरे चले और लोग सावधानीपूर्वक आवाजाही करते नजर आए.

Read more on Newsbrief