Brief By Newsbrief / 5:09 PM on 19 Dec 2025
रांची: JSSC-CGL परीक्षा विवाद में नया मोड़ आया है. झारखंड हाईकोर्ट के 3 दिसंबर के आदेश को कुछ अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हाईकोर्ट ने 10 अभ्यर्थियों के परिणाम पर रोक लगाते हुए शेष की नियुक्ति का रास्ता साफ किया था. अब अंतिम फैसले की उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से है.