Brief By Newsbrief / 9:41 PM on 18 Dec 2025
गढ़वा : पुलिस ने मेराल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की अवैध शराब से भरा कंटेनर जब्त किया है. गुप्त सूचना पर एनएच-39 पर जांच के दौरान ट्रक पकड़ा गया। राजस्थान से बिहार ले जाई जा रही ‘इंपीरियल ब्लू’ शराब बरामद हुई। चालक हिरासत में है, नेटवर्क की जांच जारी है.