Brief By Newsbrief / 6:11 PM on 16 Dec 2025
रांची : झारखंड में शराब, वन भूमि और सेवायत भूमि घोटाले से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने जांच तेज कर दी है. निलंबित आईएएस विनय चौबे और उनके परिजनों के बैंक खातों व लॉकरों की गहन पड़ताल की जा रही है. जांच में उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता के एसबीआई के दो लॉकर मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया है. अन्य खातों की जांच जारी है.