Brief By Newsbrief / 11:21 PM on 15 Dec 2025
रांची: झारखंड शराब घोटाले की जांच में बड़ा मोड़ आया है. IAS अमित कुमार ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज 164 के बयान में खुलासा किया कि उत्पाद विभाग के सभी टेंडर, भुगतान और फाइल नोटिंग तत्कालीन सचिव विनय चौबे के निर्देश पर होती थी. नियमों को दरकिनार कर एजेंसियों को फायदा पहुंचाया गया.