Brief By Newsbrief / 7:16 PM on 15 Dec 2025
धनबाद: 2015 रोड जाम मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो धनबाद न्यायालय में हाजिर हुए. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन पर मुकदमे किए गए हैं. केंदुआडीह गैस रिसाव पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने त्वरित फैसला, विस्थापितों के सुरक्षित स्थानांतरण और कोयला चोरी पर सख्त कार्रवाई की मांग की.