Brief By Newsbrief / 6:05 PM on 15 Dec 2025
रांची : झारखंड में 783 केंद्रों पर धान अधिप्राप्ति अभियान शुरू हुआ है. सरकार MSP व बोनस मिलाकर 2450 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं. हालांकि नमी, पंजीकरण और सीमा को लेकर सवाल बने हैं. अब देखना है कि खरीद व भुगतान वादे के अनुरूप होते हैं या नहीं.