Brief By Newsbrief / 5:33 PM on 15 Dec 2025
धनबाद: रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास शुक्रवार को रेलवे शोपीस में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई कोयले की आकृति वाले शोपीस से तेज लपटें उठने लगीं रेलकर्मी, आरपीएफ और स्थानीय लोगों ने बालू से आग बुझाने का प्रयास किया बाद में दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में ज्वलनशील सामग्री से बने शोपीस में सिगरेट से आग लगने की आशंका जताई गई है.