Brief By Newsbrief / 5:30 PM on 15 Dec 2025
जमशेदपुर : मानगो थाना परिसर में आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया. सिम्स हॉस्पिटल और दया मेडिकल्स के संचालकों के समर्थक थाने के भीतर ही भिड़ गए. लात-घूंसे चले, फर्नीचर और सरकारी कागजात क्षतिग्रस्त हुए. बीच-बचाव में पुलिस से भी हाथापाई हुई. डीएसपी भोला प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति संभाली। सीसीटीवी से पहचान कर दोषियों पर कार्रवाई होगी.